1000479431

Kapali: आज़ाद समाज पार्टी के जिला युवा उपाध्यक्ष मोहम्मद मोकीम ने दिया इस्तीफा…

खबर को शेयर करें
1000479431

कपाली नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति से असहमति जताते हुए आज़ाद समाज पार्टी (कपाली) के जिला युवा उपाध्यक्ष मोहम्मद मोकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर बनाए गए कुछ अहम फैसलों से वह सहमत नहीं हैं इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि वार्ड संख्या 20 से पार्षद पद के लिए एक विशेष प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से वह व्यक्तिगत रूप से असहमत हैं और इसी कारण उन्होंने पार्टी के जिला युवा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर उन्हें कई अच्छे अनुभव प्राप्त हुए हैं और वह आज भी पार्टी की विचारधारा से ज़मीनी स्तर पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी वह इस विचारधारा को देश के नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।