1000235392

जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान ने ली झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ…

खबर को शेयर करें
1000235392

Jharkhand: झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान ने बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण किया। उन्हें शपथ राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई। इस मौके पर कई न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान ने अपनी स्कूली पढ़ाई शिमला से की है और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई पूरी की।

उन्होंने 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकन कराया था। फिर वर्ष 2014 में उन्हें हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया और उसी साल उन्हें स्थायी न्यायाधीश भी बना दिया गया।

अब उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से झारखंड न्याय व्यवस्था में नई ऊर्जा और अनुभव जुड़ने की उम्मीद है।