1000243905

जुगसलाई विधायक ने पार्वती घाट बस्ती में जलजमाव दूर करने के लिए कराई पंप की व्यवस्था…

खबर को शेयर करें
1000243905

Jamshedpur news: जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पार्वती घाट बस्ती में लगातार बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई थी। पानी भरने से करीब 30-40 घर प्रभावित हो गए थे और लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही थी।

स्थिति की जानकारी मिलने पर जुगसलाई के विधायक मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस्तीवासियों की परेशानी देखते हुए तुरंत दो पंप मशीनों की व्यवस्था करवाई। पंप और पाइप की मदद से पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों की समस्या जल्द हल हो सके।

विधायक ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उनके निर्देश पर JNC की टीम ने नाले और नालियों की सफाई करवाई थी और कचरा उठवाया था ताकि लोगों को बारिश के समय परेशानी न हो।