1000256229

JSSC TGT 2023: भाषा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1059 अभ्यर्थी हुए सफल…

खबर को शेयर करें
1000256229

Jharkhand: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के भाषा विषय का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। राज्य के सरकारी मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में भाषा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 4,991 पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन केवल 1,059 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए हैं।

सफल अभ्यर्थियों में शामिल:
•959 गैर-पारा शिक्षक
•100 पारा शिक्षक

जारी परिणाम के अनुसार पलामू जिले से सबसे अधिक 97 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जबकि साहिबगंज जिले से मात्र 15 उम्मीदवार पास हो सके हैं। रांची और गिरिडीह के अभ्यर्थियों का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा।

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,602 अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया था जिनमें से 1,059 ने सफलता प्राप्त की। इस प्रकार लगभग 3,932 पद अभी भी खाली रह गए हैं जो कुल पदों का करीब 74 प्रतिशत है।

अब सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, जाति और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम नियुक्ति सूची जारी की जाएगी और चयनित शिक्षकों की जिलावार पदस्थापना की जाएगी।

JSSC द्वारा जारी यह परिणाम राज्य के उन अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है जो लंबे समय से इस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाने के कारण आयोग को आगामी चरणों में फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी पड़ सकती है।