1000259881

JSSC सामाजिक विज्ञान परीक्षा का रिजल्ट जारी, 5002 में से 3033 अभ्यर्थी हुए सफल, 1969 पद रहे रिक्त…

खबर को शेयर करें
1000259881

Jharkhand: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने रविवार को झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) नियुक्ति के लिए सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी कर दिया। इस बार 5002 पदों के लिए हुई परीक्षा में केवल 3033 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए, जबकि 1969 पद खाली रह गए।

आयोग के अनुसार सफल अभ्यर्थियों में 1864 गैर पारा शिक्षक श्रेणी से और 1169 पारा शिक्षक श्रेणी से हैं। वहीं गैर पारा शिक्षक श्रेणी में 671 और पारा शिक्षक श्रेणी में 1298 पद खाली रह गए। आयोग जल्द ही इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों (कक्षा 1 से 5) का परिणाम भी घोषित करेगा।

इससे पहले आयोग गणित एवं विज्ञान और भाषा विषय का परिणाम जारी कर चुका है। तीनों विषयों के कुल 15,001 पदों में से केवल 5753 अभ्यर्थी ही सफल हुए जिससे 9248 पद खाली रह गए। सबसे ज्यादा पद पारा शिक्षक श्रेणी और आरक्षित वर्ग में रिक्त रहे।

सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट में जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा चयन गिरिडीह जिले में 287, पलामू में 290 और दुमका में 172 अभ्यर्थियों का हुआ। वहीं, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा में चयन संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

इस नियुक्ति में 50 प्रतिशत पद समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित थे। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब अगले चरण के नतीजे जल्द जारी होंगे।