JSCA की पहली वार्षिक आम बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा…

Jharkhand: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की पहली वार्षिक आम बैठक (AGM) आज 10 अगस्त को सुबह 11 बजे रांची के JSCA स्टेडियम में शुरू हुई। अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव की अगुवाई में हो रही इस बैठक में एसोसिएशन के विकास और क्रिकेट गतिविधियों को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।
बैठक में विभिन्न समितियों के कामकाज की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी। AGM में लिए गए फैसले आने वाले समय में झारखंड क्रिकेट को नई दिशा दे सकते हैं।

