JSCA की वार्षिक बैठक : 29 को आजीवन सदस्यता, 2 की सदस्यता समाप्त, नई चयन समितियों का गठन…

Jharkhand: रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की नई कमेटी के गठन के बाद पहली वार्षिक आमसभा हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
इस दौरान 8 वर्तमान व पूर्व क्रिकेटरों, 2 आईएएस, 2 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 29 लोगों को आजीवन सदस्यता दी गई। वहीं संसाधनों के गलत इस्तेमाल और नियम तोड़ने के आरोप में रणजीत सिंह और उनके भाई संतोष सिंह की सदस्यता तुरंत खत्म कर दी गई। पूर्व क्यूरेटर एसबी सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता की जांच के लिए समिति बनाने का भी फैसला हुआ।
बैठक में नई चयन समितियों की घोषणा हुई। सीनियर समिति का नेतृत्व मनीष वर्धन करेंगे जूनियर समिति की कमान राहुल शुक्ला को मिली और महिला समिति की चेयरपर्सन कविता राय बनीं। साथ ही जस्टिस अजय कुमार बिष्ट को सत्र 2025-26 के लिए ओम्बुड्समैन व नैतिकता अधिकारी नियुक्त किया गया।

