1000256233

JPSC का भरोसा: दो महीने में शुरू होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया…

खबर को शेयर करें
1000256233

Jharkhand: झारखंड हाई कोर्ट में राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और शिक्षकेतर कर्मियों की नियमित बहाली को लेकर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में यह सुनवाई हुई।

जेपीएससी (Jharkhand Public Service Commission) की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि रांची विश्वविद्यालय से कुल 468 पदों की मांग (अधियाचना) मिली है जिनमें 431 सामान्य और 37 बैकलॉग पद हैं। जेपीएससी ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया अगले दो महीने में शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जल्दी ही विज्ञापन जारी होगा।

साथ ही वर्ष 2018 के अंतर्गत जो 400 पदों की बहाली अधूरी है उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।

कोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भी नोटिस भेजा है ताकि विश्वविद्यालयों में तृतीय श्रेणी के शिक्षकेतर कर्मियों की बहाली पर स्थिति साफ की जा सके।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि रांची यूनिवर्सिटी में कई सालों से संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर बहाली हो रही है जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता और स्थायित्व पर असर पड़ रहा है।

इस मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त 2025 को होगी।