1000291050

JPSC सिविल सेवा परीक्षा का कट ऑफ जारी, पुलिस सेवा का सबसे अधिक अंक…

खबर को शेयर करें
1000291050

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है। इस बार राज्य पुलिस सेवा का कट ऑफ राज्य प्रशासनिक सेवा से भी ज्यादा रहा। आयोग ने श्रेणीवार कट ऑफ के साथ ही लिखित परीक्षा के अंक भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।

अभ्यर्थी रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर डालकर अपना प्राप्तांक देख सकेंगे। इसके लिए लिंक 60 दिनों तक खुला रहेगा। इस परीक्षा के जरिए कुल 342 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा का सामान्य श्रेणी का कट ऑफ 663.75 अंक रहा जबकि राज्य पुलिस सेवा के लिए यह 674.50 अंक तक पहुंच गया। अन्य सेवाओं जैसे वित्त सेवा, शिक्षा सेवा, श्रम सेवा, कारा सेवा आदि का भी श्रेणीवार कट ऑफ जारी किया गया है।

अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ 579.23 अंक, एसटी का 514.50 अंक, एससी का 539 अंक और ईडब्ल्यूएस का 546 अंक रहा। वहीं खिलाड़ियों के लिए यह 485.75 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 426 से 516 अंकों तक रहा।

JPSC की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभिन्न विभागों में दस्तावेज जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। राज्य स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।