JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत पुलिस सेवा में टॉपर, अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा में अव्वल…

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर सफल उम्मीदवारों के नाम और उनके रोल नंबर की पूरी सूची अपलोड कर दी गई है।
इस बार पुलिस सेवा में आशीष अक्षत ने टॉप किया है जबकि प्रशासनिक सेवा में अभय कुजूर प्रथम स्थान पर रहे हैं। आयोग द्वारा जारी इस परिणाम में विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी दी गई है।
JPSC की इस सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार था। अब रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।
परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी और ताजा अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


