1000223453

झामुमो का आधिकारिक ‘X’ अकाउंट हैक, आधी रात को पोस्ट हुई अजीब गिलहरी की तस्वीर…

खबर को शेयर करें
1000223453

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ का अकाउंट हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ‘X’ हैंडल से दी है।

सीएम ने बताया कि किसी असामाजिक तत्व ने झामुमो का ‘X’ अकाउंट हैक कर लिया और आधी रात को एक अजीब सी गिलहरी की फोटो पोस्ट कर दी। यह देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अकाउंट किसी शरारती तत्व द्वारा हैक किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए झारखंड पुलिस को मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने XCorpIndia से भी इस मामले पर ध्यान देने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि यह हरकत किसने और क्यों की।