झामुमो की बाबूलाल मरांडी को नसीहत – बिना पुख्ता जानकारी के न करें बयानबाजी…

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर बिना तथ्य के सनसनी फैलाने का आरोप लगाया है। डॉ. खत्री ने कहा कि मरांडी सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए भ्रामक बयान देते हैं जिससे जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकता है।
उन्होंने मरांडी को सलाह दी कि अगर उनके पास कोई ठोस और प्रमाणिक जानकारी है तो उसे सरकार या जांच एजेंसियों को संवैधानिक तरीके से सौंपें। डॉ. खत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना सही है लेकिन बिना सबूत के गंभीर आरोप लगाना जनता को गुमराह करता है और राजनीतिक माहौल को खराब करता है।
उन्होंने झारखंड जैसे संवेदनशील राज्य में ऐसे बयानों को “राजनीतिक ड्रामा” बताते हुए कहा कि जनता नेताओं से सच्चाई और तथ्यों पर आधारित बयान की उम्मीद करती है न कि सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किए गए दावों की।


