IMG 20250810 114237

झारखंड मौसम अपडेट: 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, येलो अलर्ट जारी…

खबर को शेयर करें
IMG 20250810 114237

Jharkhand: झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने रविवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर तेज आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तर भागों में निम्न दबाव क्षेत्र बनने लगा है और आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इससे झारखंड में मानसून की बारिश और तीव्र हो सकती है।

भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। दिन में हल्की ठंडक महसूस होगी और शाम को मौसम साफ रहेगा।

1 जून से 8 अगस्त तक झारखंड में 845.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 43% ज्यादा है। यह मानसून की तेज़ी को दर्शाता है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश दुमका में हुई जबकि अन्य जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज धूप भी देखने को मिली।

भारी बारिश की संभावना वाले जिलों की सूची: देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज

लोगों से अपील है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षित रहें।