1000217334

झारखंड मौसम अलर्ट! चार जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 12 जुलाई से फिर बदल सकता है मौसम…

खबर को शेयर करें
1000217334

Jharkhand: मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड के चार जिलों खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं राज्य के बाकी 20 जिलों में मौसम अन्य जिलों की तुलना में साफ रहने की संभावना जताई गई है हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 10 और 11 जुलाई को राज्य में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन 12 जुलाई से मौसम फिर करवट ले सकता है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव क्षेत्र झारखंड में बारिश को फिर से सक्रिय कर सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटे में खूंटी जिले में 18 मिमी, रांची में 6 मिमी, बोकारो में 2 मिमी और जमशेदपुर में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। धनबाद में सबसे अधिक 67 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है।

9 जुलाई: खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी।
10-11 जुलाई: अधिकतर जिलों में आंशिक राहत मौसम रहेगा साफ।
12 जुलाई से: फिर से बढ़ेगी बारिश की सक्रियता, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बदलेगा मौसम।

जनता से अपील की गई है कि मौसम अलर्ट को देखते हुए सावधानी बरतें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।