1000543496 1

Jharkhand:- बलियापुर घटना पर यूनाइटेड मिल्ली फोरम के जनरल सेक्रेटरी अफजल अनीस ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग…

खबर को शेयर करें
1000543496 1

बलियापुर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यूनाइटेड मिल्ली फोरम के जनरल सेक्रेटरी अफजल अनीस ने सोमवार को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, रांची में अध्यक्ष के नाम एक आवेदन सौंपा। यह आवेदन अध्यक्ष के पर्सनल सेक्रेटरी आशिफ खान द्वारा प्राप्त किया गया।

1000543499 1

आवेदन में बताया गया कि धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखराजपुर में रामनवमी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया हंगामा बेहद निंदनीय है जिससे इलाके के सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची है। आवेदनकर्ता ने आयोग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जो भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के बाद प्रशासन द्वारा कुछ लोगों को परेड कराते हुए जो वीडियो सामने आया है वह कई सवाल खड़े करता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करने की मांग की गई है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ जल्दबाजी में कार्रवाई न हो।

यूनाइटेड मिल्ली फोरम ने आयोग से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाए और निर्दोष लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।