झारखंड की टीम हैदराबाद में खेलेगी 17वीं मिनी राष्ट्रीय हैंडबॉल चैम्पियनशिप…

हैदराबाद (तेलंगाना) में 26 से 29 सितम्बर 2025 तक आयोजित होने वाली 17वीं मिनी एच.एफ.आई. राष्ट्रीय बालक एवं बालिका हैंडबॉल चैम्पियनशिप में झारखंड की टीम हिस्सा लेगी।
टीम का नेतृत्व सेंट मैरीज़ हिन्दी हाई स्कूल के कोच सैयद अज़हर हुसैन और आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुताडीह के खेल शिक्षक कोच साहब अली करेंगे।
झारखंड हैंडबॉल संघ के सचिव खुर्शीद खान ने बताया कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है और उम्मीद है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। वहीं सेंट मैरीज़ हिन्दी हाई स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जॉयस कुल्लू और ए.सी. उज्ज्वल भविष्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
बालक वर्ग (झारखंड टीम)!!
कप्तान – किशन कुमार साव (जमशेदपुर)
उपकप्तान – अफ़्फ़ान खान (ईस्ट सिंहभूम)
अन्य खिलाड़ी – अभिमन्यु कुमार (सरायकेला), प्रकाश कुमार (ईस्ट सिंहभूम), अनुपम कुमार (ईस्ट सिंहभूम), के. आदि नारायण (वेस्ट सिंहभूम), शिवम (रांची), प्रेम (रांची), अभय (रांची), ध्रुव गौंडर (वेस्ट सिंहभूम)।
बालिका वर्ग (झारखंड टीम)!!
कप्तान – रचना महापात्र (ईस्ट सिंहभूम)
उपकप्तान – पायल कुमारी (ईस्ट सिंहभूम)
अन्य खिलाड़ी – पायल बोराल (सरायकेला), लवली कुमारी महतो (सरायकेला), अमृता कुमारी (जमशेदपुर), मानसी कुमारी (सरायकेला), अर्पिता कुमारी (सरायकेला), पाखी सारंगी (जमशेदपुर), राजलक्ष्मी महतो, नैंसी यादव (ईस्ट सिंहभूम)।
सचिव खुर्शीद खान ने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों की निष्ठा और विद्यालयों के सहयोग से झारखंड की टीम इस बार शानदार प्रदर्शन करेगी।


