1000268083

Jharkhand: सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला! भाजपा ने बनाई सात सदस्यीय जांच टीम, कल होगी सूर्या के घर जाकर जांच…

खबर को शेयर करें
1000268083

Jharkhand: झारखंड में सूर्या हांसदा के कथित पुलिस एनकाउंटर को लेकर सियासत गरम हो गई है। भाजपा समेत कई विपक्षी दल इस मामले में सवाल उठा रहे हैं। भाजपा ने इस जांच के लिए सात सदस्यीय टीम बनाई है जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे।

भाजपा के गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा और मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा गठित यह टीम 17 अगस्त को सूर्या हांसदा के गोड्डा जिले के ललमटिया स्थित घर जाएगी। टीम उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी जुटाएगी। भाजपा का दावा है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है।

जांच टीम में ये सदस्य शामिल हैं:
अर्जुन मुंडा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन,पूर्व विधायक अमित मंडल, रणधीर सिंह, अनीता सोरेन

टीम गोड्डा जाकर पुलिस मुठभेड़ के तथ्यों की जांच करेगी।

सूर्या हांसदा 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। वे दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल थे और बोरियो विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके थे। उन्होंने जेवीएम से दो बार भाजपा से एक बार और जेएलकेएम से पिछला चुनाव लड़ा था।

इस एनकाउंटर को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल सवाल उठा रहे हैं और मामला अब सियासी विवाद का रूप ले चुका है।