1000262251

Jharkhand: नशे और रफ्तार पर कड़ी चेतावनी, परिवहन मंत्री बोले, ऐसे चालकों का लाइसेंस होगा रद्द…

खबर को शेयर करें
1000262251

Jharkhand: राजधानी के हरमू इलाके में हाल ही में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने नशे और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। मंत्री ने ‘X’ पर लिखा कि एक लापरवाह चालक की वजह से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नशा नाश करता है और जरूरत से ज्यादा रफ्तार दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनती है।

उन्होंने कहा कि अब ऐसे मामलों में दोषी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा साथ ही न्यायालय द्वारा तय दंड और सजा अलग से दी जाएगी।

मंत्री ने जन-जन से अपील करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है एक गलती पूरा परिवार बिखेर सकती है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से वाहन चला रहा हो तो उसकी तस्वीर लेकर उन्हें साझा करें ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने इस मुहिम में सभी को शामिल होकर समाज को जागरूक करने की अपील भी की।