IMG 20251021 WA0029

Jharkhand: पिता की मार से मां को बचाने लड़ाई के बीच कूदे दोनों बेटे, पिता ने गुस्से में आकर भुजाली से किया हमला, MGM से RIMS रेफर…

खबर को शेयर करें
1000346789

झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के फिरंगा गांव से मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। इस गांव के रहने वाले हिकिम महतो ने अपने दोनों बेटों राहुल महतो (22 वर्ष) और रोहित महतो (18 वर्ष) पर भुजली से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार हिकिम महतो का अपनी पत्नी के अलावा दूसरी महिला के साथ संबंध था। जब यह बात घर में सामने आई तो उनकी पत्नी के साथ लड़ाई बढ़ गई और उन्होंने अपनी पत्नी पर हाथ उठाने की कोशिश की उससे मारपीट कर रहे थे। तभी दोनों बेटे अपनी मां को बचाने के लिए बीच में कूद पड़े लेकिन गुस्से में पिता ने उन पर ही भुजाली से हमला कर दिया।

घायल दोनों बेटों को पहले जमशेदपुर के MGM अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन गंभीर हालत के कारण उन्हें रांची RIMS रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल काफी नाजुक बनी हुई है।