1000267683

Jharkhand: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक…

खबर को शेयर करें
1000267683

Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अचानक निधन से पूरे राज्य में शोक का माहौल है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

1000267679

सरकारी बयान में कहा गया है कि मंत्री सोरेन के जाने से राज्य ने एक अनुभवी और मेहनती नेता को खो दिया है। शोक के कारण आज यानी 16 अगस्त को कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा।

मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर को पहले विधानसभा ले जाया जाएगा और फिर उनके घर पर रखा जाएगा जहां आम लोग, नेता और अधिकारी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।