झारखंड इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, मजदूर हित में किए कार्यों की दी जानकारी…

Jharkhand: झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं टाटा पावर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय इंटक कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
मुलाकात में राकेश्वर पांडेय ने झारखंड में मजदूरों के हित में किए गए कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने हाल ही में टाटा पावर में हुए ग्रेड रिवीजन समझौते की जानकारी दी जिसे कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। साथ ही ठेका मजदूरों के हक में शुरू की गई पहल और योजनाओं के बारे में भी बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन का प्रयास केवल मजदूरों के लिए नहीं, बल्कि उनके परिवार की खुशहाली के लिए भी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने टाटा पावर यूनियन के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रेड रिवीजन को एक सकारात्मक कदम बताया और भविष्य में और भी मिसाल कायम करने जैसे कार्य करने की प्रेरणा दी।

