1000212884

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की चेतावनी…

खबर को शेयर करें
1000212884

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि रात में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने गंदी-गंदी गालियां दीं और कहा कि वह उन्हें 24 घंटे के भीतर मार डालेगा चाहे वह कहीं भी हों।

यह धमकी एक मोबाइल नंबर (7903928758) से दी गई जो कथित रूप से किसी नबाब अंसारी नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस गंभीर मामले की जानकारी तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी है।

मौजूदा समय में डॉ. अंसारी नई दिल्ली में हैं। वे मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के स्वास्थ्य को लेकर उनके साथ हैं जिनका दिल का ऑपरेशन होना है।

डॉ. इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने फोन करने वाले की धमकी को गंभीरता से लिया है और इसकी सूचना संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।