Jharkhand: हजारीबाग मुठभेड़!! 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन सहित तीन ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद…

झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों को सोमवार सुबह बड़ी सफलता मिली। गोरहर थाना क्षेत्र के पाती पिरी जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात नक्सली मारे गए।
मारे गए नक्सलियों में संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ परवेश भी शामिल है जिस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा रघुनाथ हेंब्रम और बीरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन भी मारे गए। रघुनाथ पर 25 लाख और बीरसेन पर 10 लाख रुपए का इनाम था।
इस मुठभेड़ में कोबरा 209 और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। मौके से एके-47 समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।
हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

