1000541686 scaled

Jharkhand:- BIT सिंदरी में ‘धात्विका 26’ का भव्य आगाज, ‘नेट ज़ीरो’ थीम पर ग्रीन इनोवेशन की चर्चा…

खबर को शेयर करें
1000541686

बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी,सिंदरी के धातु कर्म(मेटालर्जी) विभाग द्वारा आयोजित ‘धात्विका ’26’ के 11वें संस्करण का भव्य उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय “नेट ज़ीरो का निर्माण” रहा, जो डीकार्बोनाइजेशन और हरित नवाचार(ग्रीन इनोवेशन)पर केंद्रित है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर कीर्ति माधवी के प्रेरणादायक स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने इंजीनियरों की भूमिका और उनके निर्णयों के पृथ्वी के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार (सीजीएम, SMS एवं LDCP, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, बर्नपुर) तथा विशिष्ट अतिथि वक्ता डॉ. गोपी किशोर मंडल (वैज्ञानिक, CSIR-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला एवं मानद सचिव, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

1000541682

इसके पश्चात प्रोफेसर डॉ. घनश्याम, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, ने नेट ज़ीरो की अवधारणा को सरल भाषा में समझाते हुए इसे KCL सिद्धांत से जोड़कर बताया कि उत्सर्जन और कार्बन अवशोषण के बीच संतुलन ही वास्तविक नेट ज़ीरो है।

बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी,सिंदरी के माननीय निदेशक डॉ. पंकज राय ने अपने संबोधन में शैक्षणिक पाठ्यक्रम को वास्तविक औद्योगिक अनुप्रयोगों से जोड़ने पर बल दिया तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एक पूरक तकनीक बताया न कि मानव का प्रतिस्थापन।

1000541684

मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने अपने विशेषज्ञ व्याख्यान में संगठन, उसके हितधारकों कर्मचारियों, ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं और समुदाय के बीच संबंधों तथा उनके पर्यावरण पर प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दैनिक जीवन में सतत विकास को अपनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गोपी किशोर मंडल ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धातु कर्मीय थर्मोडायनेमिक्स के प्रमुख सिद्धांतों को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया, जिससे छात्रों को महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं औद्योगिक दृष्टिकोण प्राप्त हुए।

अंत में कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर एम. डी. इज़हार हुसैन द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि, संकाय सदस्यों तथा प्रायोजकों इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स और मेटा गेट का हार्दिक आभार व्यक्त किया।