1000270292
|

झारखंड ड्राइवर चालक महासंघ ने उठाई पेंशन और स्थानीय बहाली की मांग, सरकार से की कार्रवाई की अपील…

खबर को शेयर करें
1000270292

Jharkhand: झारखंड ड्राइवर चालक महासंघ ने रविवार को जादूगोड़ा स्थित सोहदा फुटबॉल मैदान में बैठक आयोजित की। बैठक के बाद महासंघ के सदस्यों ने राज्य सरकार से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और ठोस कदम उठाने की अपील की।

महासंघ ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के चालकों को पेंशन सुविधा देने की मांग की। साथ ही निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय चालकों की भर्ती सुनिश्चित करने और चालकों को अन्य बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की बात कही।

महासंघ के कोषाध्यक्ष जगमोहन पिगुआ ने कहा कि झारखंड सरकार ने पहले ही निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय चालकों को नियोजन देने की घोषणा की थी लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।

महासंघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।