झारखंड कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले..

Jharkhand: झारखंड में 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। यह बैठक अपराह्न 2 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के मुताबिक इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है।


