झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला…

Jharkhand: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज 20 जून को शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। कुछ प्रस्तावों पर अंतिम मुहर भी लगाई जा सकती है।
यह बैठक सरकार की नई योजनाओं को आगे बढ़ाने और पहले से चल रही योजनाओं की समीक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संभावना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ नई परियोजनाओं को मंजूरी दे सकते हैं जिनका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा।

