Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस का बड़ा अभियान! होटलों से देह व्यापार का भंडाफोड़, 23 लोग गिरफ्तार…

Jharkhand: हजारीबाग में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), छह दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने एक साथ कई होटलों पर छापेमारी की जिनमें होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल रेस्टोरेंट वर्णिका शामिल हैं। इस दौरान 23 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार किया गया और सभी होटलों को तुरंत सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद पूरे हजारीबाग जिले में हड़कंप मच गया। अनुमंडल पदाधिकारी वैधनाथ कामति ने कहा कि “शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान लगातार चलने चाहिए ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।

