1000244694

Jharkhand: गढ़वा में जमीन विवाद पर चली गोली, युवक की मौत…

खबर को शेयर करें
1000244694

Jharkhand: झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। विवाद अचानक बढ़ गया और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान कांडी प्रखंड के ही निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कांडी थाना पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। साथ ही अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।