JBVNL की बड़ी पहल! जमशेदपुर के मानगो से लेकर घाटशिला तक, आदित्यपुर और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे डिजिटल ट्रांसफॉर्मर मीटर, ट्रांसफॉर्मर जलना होगा अब इतिहास…

Jharkhand/ Jamshedpur news: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्य में बिजली सेवा को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी तकनीकी पहल की है। अब झारखंड के सभी ट्रांसफॉर्मरों पर डिजिटल ट्रांसफॉर्मर मीटर (DTR) लगाए जा रहे हैं ताकि ट्रांसफॉर्मर पर लोड की निगरानी हो सके और समय रहते ओवरलोड की समस्या से बचा जा सके।
कोल्हान में DTR लगाने का काम शुरू है। जमशेदपुर सर्किल के मानगो, घाटशिला साथ ही आदित्यपुर और मुख्य शहरी क्षेत्रों में यह कार्य तेज़ी से चल रहा है। यहां 2,158 ट्रांसफॉर्मर, जिन पर 2 लाख 15 हजार 873 kVA लोड है उनमें DTR मीटर लगाए जा रहे हैं।
ये मीटर विभाग के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे और जैसे ही किसी ट्रांसफॉर्मर पर ज़रूरत से ज़्यादा लोड पड़ेगा तुरंत सिग्नल भेजेंगे। इसके आधार पर विभाग अधिक क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर लगाएगा जिससे ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं रुकेंगी और बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिलेगी।
Superintending Engineer ने बताया कि यह काम सिक्योर कंपनी द्वारा किया जा रहा है और इसे दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।
JBVNL की यह पहल जमशेदपुरवासियों के लिए एक तकनीकी राहत हो सकती है जो आने वाले समय में बिजली व्यवस्था को और अधिक भरोसेमंद बनाएगी।