800 करोड़ के GST घोटाले में फंसे जमशेदपुर के विक्की भालोटिया को नहीं मिली जमानत, विशेष कोर्ट ने याचिका की खारिज…

Azad Reporter desk: 800 करोड़ रुपये के GST घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में घिरे जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया को झारखंड की विशेष पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है और राहत देने से साफ इंकार कर दिया है।
विक्की भालोटिया पर शेल कंपनियों के नाम पर फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट दिखाकर करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। इस पूरे मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (Ed) कर रही है।
अब तक इस केस में ईडी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी विक्की भालोटिया, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा, तथा शिव देवड़ा शामिल हैं। सभी आरोपी फिलहाल रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
कोर्ट के इस फैसले से विक्की भालोटिया की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

