1000276255

जमशेदपुर के शंकर सरकार को मिला स्टार MSME अवॉर्ड…

खबर को शेयर करें
1000276255

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सोनारी निवासी शंकर सरकार को स्टार MSME अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नयी दिल्ली के एक होटल में स्टार इंटरनेशनल MSME फोरम की ओर से आयोजित MSME ग्लोबल समिट में उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।

इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेरेमनी में देशभर से करीब 2500 प्रतिभागी शामिल हुए। ब्राइट-अप टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के एमडी, 51 वर्षीय शंकर सरकार को यह सम्मान विजेंद्र गुप्ता (दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष), दीपक वोहरा (पोलैंड में भारत के पूर्व राजदूत), रविकांत गर्ग (उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य), अभिनेता और निर्देशक अकबर खान तथा अर्थशास्त्री और केसीसी समूह के संस्थापक शरद कोहली ने संयुक्त रूप से दिया।

इस मौके पर उनकी पत्नी रुअम विश्वास सरकार, प्रमोद सरकार और शक्ति गुहा भी मौजूद रहे।