IMG 20250430 WA0004
| |

जमशेदपुर की शंभवी बनी ICSE टॉपर, 100% नंबर लाकर किया नाम रोशन…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के लोयोला स्कूल की छात्रा शंभवी जायसवाल ने ICSE (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा में 100% अंक हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान पाया है। यह खबर सामने आते ही पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है।आज ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के नतीजे घोषित हुए। शंभवी ने सभी विषयों में पूरे नंबर लाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

उनके इस शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ उनके स्कूल, बल्कि पूरे जमशेदपुर को गर्व हुआ है।शंभवी एक शैक्षणिक रूप से समृद्ध परिवार से आती हैं। उनके पापा डॉ. अभिषेक जायसवाल मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख हैं। उनकी मम्मी डॉ. ओजस्वी शंकर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाती हैं।हालांकि बाकी स्कूलों और अन्य टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी अभी आनी बाकी है, लेकिन शुरुआती खबरों के अनुसार, जमशेदपुर के कई स्कूलों का प्रदर्शन इस बार भी बहुत अच्छा रहा है।

शंभवी को इस बड़ी कामयाबी के लिए ढेरों बधाइयाँ। उन्होंने सच में शहर का नाम रोशन कर दिया है।