जमशेदपुर के नए उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने की कही बात…

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार भेंट की। उपायुक्त ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।
नागेन्द्र पासवान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाने की होगी। इस दौरान निदेशक एनईपी, डीटीओ, कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि इससे पहले श्री पासवान श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे।

