1000253434

जमशेदपुर की बेटी ने किया कमाल, तैराकी में तीन स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम किया रोशन…

खबर को शेयर करें
1000253434

Jamshedpur news: जमशेदपुर की श्रिजिता सेन ने वो कर दिखाया है जो हर माता-पिता का सपना होता है। SDSM स्कूल फॉर एक्सीलेंस की आठवीं कक्षा की छात्रा ने CBSE क्लस्टर-III जोनल तैराकी प्रतियोगिता 2025-26 में तीन स्वर्ण पदक जीतकर पूरे झारखंड को गर्व महसूस करवाया है।

अंडर-14 बालिका वर्ग में श्रिजिता ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया और तीनों में पहला स्थान हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 2 से 5 अगस्त तक दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना में आयोजित हुई थी जिसमें देशभर के कई जोनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए थे।

श्रिजिता की इस सफलता पर स्कूल में भी जश्न का माहौल है। प्रिंसिपल मौसमी दास और अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि ये उपलब्धि सिर्फ स्कूल ही नहीं पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

जमशेदपुर की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि अगर संकल्प हो मेहनत हो और लक्ष्य पर नजर हो तो कोई भी स्टूडेंट कमाल कर सकता है।