1000248496

Jamshedpur: गोलमुरी में महिला की गला रेतकर हत्या, पति पर शक…

खबर को शेयर करें
1000248496

Jamshedpur news: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में बीती रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान मनीषा कौर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मनीषा ने करीब 9 साल पहले सागर नामक युवक से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद से पति सागर फरार बताया जा रहा है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।