Jamshedpur: मानगो में डायन-बिसाही के संदेह में महिला की पिटाई, छह पर केस दर्ज…

Jamshedpur news: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 में 15 अगस्त की शाम अंधविश्वास के नाम पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुषमा कुमारी ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे संदीप शर्मा, गुड़िया कुमारी, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी और संगीता देवी उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर सुषमा कुमारी के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने महिला पर डायन-बिसाही होने का आरोप लगाया।
पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद मामला शांत हुआ। सुषमा कुमारी सीधे थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मानगो पुलिस का कहना है कि डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के नाम पर हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि समाज में अंधविश्वास की जड़ें अब भी गहरी हैं।

