Jamshedpur: मानगो में चोरी का सामान खरीदने के आरोप में युवती हिरासत में…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक युवती को हिरासत में लिया है। मामला ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित एक बर्तन की दुकान का है। आरोप है कि दुकान में चोरी का माल बेचा और खरीदा गया था। पुलिस ने मौके से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने फिलहाल मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं दुकान की मालकिन का कहना है कि उस समय दुकान में बच्ची बैठी थी और उसे नहीं पता कि किसने क्या सामान दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


