Jamshedpur : UCIL जादूगोड़ा के CMD पर महिला ने लगाया दुष्कर्म और धमकी का आरोप, थाने में केस दर्ज…

Jamshedpur news: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। Uranium Corporation of India Limited (UCIL) जादूगोड़ा के CMD डॉ. संतोष कुमार सतपथी के खिलाफ जादूगोड़ा की ही कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि 1 दिसंबर 2024 से लेकर 31 जुलाई 2025 तक CMD ने उसके साथ जबरदस्ती की। इस दौरान उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान भी किया गया।
अब जान से मारने की धमकी भी महिला का कहना है कि मामला उजागर करने के बाद अब उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।


