Jamshedpur: अर्बन सर्विसेज का दबदबा, स्माइल क्लब ने A डिविजन मैच में मामूली जीत हासिल की…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए जेएसए लीग के ए डिविजन ग्रुप बी मुकाबले में अर्बन सर्विसेज ने सिद्धू कान्हू मेमोरियल क्लब को जोरदार 4-0 से हरा दिया। गाजी मुर्मू ने 26वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद दासो मुर्मू ने 35वें मिनट और पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में दो गोल दागे। समीर सोरेन ने 59वें और 63वें मिनट में गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी।
वहीं ग्रुप ए के आर्मरी ग्राउंड में स्माइल क्लब ने सिद्धू कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन को 1-0 से हराया। इस मुकाबले में संतोष मुर्मू ने 42वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई।


