IMG 20250823 145446

Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में हंगामा, छात्र बोले– लचर व्यवस्था के कारण गई साथी की जान…

खबर को शेयर करें
IMG 20250823 145446

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारिडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को जोरदार हंगामा हो गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दरअसल इस कॉलेज के छात्र दिव्यांशु पांडे की आत्महत्या के बाद यह विवाद खड़ा हुआ। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की लचर व्यवस्था के कारण दिव्यांशु की जान गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात दिव्यांशु ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन अगर समय रहते उसे एंबुलेंस की सुविधा मिल जाती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

आक्रोशित छात्रों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विनय कुमार और सुमित झा को पद से हटाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि सुमित झा ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट संभालता है और एंबुलेंस की सुविधा समय पर न मिलने की जिम्मेदारी उसी की है।

इस मामले पर कॉलेज प्रबंधन से बात की गई तो सभी ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। बढ़ते तनाव को देखते हुए कॉलेज कैंपस में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। छात्र-छात्राओं ने साफ कहा है कि जब तक दोषियों को हटाया नहीं जाता उनका धरना जारी रहेगा।