Jamshedpur: मानगो में श्री कृष्ण उद्यान कॉम्प्लेक्स के अंदर दो युवकों को स्थानीय लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़ा…

Jamshedpur news: आज बुधवार को मानगो रोड नो 15 जवाहरनगर रोड में नेचर पार्क के पास स्थित श्री कृष्ण उद्यान Complex से चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए युवकों में से एक हसनैन है जो इसी कॉम्प्लेक्स के गोविंदा ब्लॉक की छठी मंज़िल पर रहता है जबकि दूसरा युवक शिवम मिश्रा पहले यहां रह चुका है।
लोगों का आरोप है कि दोनों युवक एक फ्लैट के पीछे से गेट काटकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे जिनका इरादा पंखा चुराना था तभी घर में मौजूद महिला जाग गई और शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर दोनों को पकड़ लिया। हालांकि हसनैन का कहना है कि वह अपने ही फ्लैट में जा रहा था उस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया।
लोगों ने इस मामले की शिकायत मानगो पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या हकीकत सामने आती है।


