Jamshedpur: मानगो में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के महादेवबाग कॉलोनी में गुरुवार शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मानगो थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पहले पक्ष के मनीष कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि एमएस सहाय, शशि कुमार सहाय और अभिजीत कुमार ने जबरन उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के शशि कुमार सहाय ने मनीष शर्मा, मंजू शर्मा और आशीष शर्मा पर गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल कॉलोनी में शांति है।

