Jamshedpur : घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दो अपराधी बागबेड़ा में गिरफ्तार…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस को 20 अगस्त की रात गुप्त सूचना मिली कि रेलवे हाई स्कूल के पास कुछ अपराधी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों में बादशाह खान उर्फ राजा और विष्णु सिंह उर्फ अंडा शामिल हैं। आपको बता दें कि बादशाह खान के नाम पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के दौरान बादशाह खान के पास से एक देशी पिस्टल मैगजीन सहित जिंदा गोली बरामद की गई।
दोनों आरोपियों ने वारदात में अपनी जुड़ाव स्वीकार की है और पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

