1000213911

Jamshedpur: भुइयांडीह बस स्टैंड में एक लाख लॉटरी टिकट के साथ दो गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000213911

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास सिक्सर नामक यात्री बस में छापेमारी कर दो लोगों को अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से करीब एक लाख लॉटरी टिकट जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम मुखिया तियु है जो चाईबासा का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी फोरस चंद्र पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से लॉटरी टिकट खरीदकर पहले धनबाद पहुंचे और फिर सिक्सर बस से जमशेदपुर आ रहे थे। जैसे ही वे मानगो बस स्टैंड पर बस से उतरने लगे पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

गौर करने वाली बात यह है कि झारखंड में लॉटरी की खरीद और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है फिर भी कई इलाकों में यह अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।