1000274487

Jamshedpur: SSP ऑफिस के बाहर पुलिस कस्टडी से दो आरोपी फरार, एक गिरफ्तार, दूसरी की तलाश जारी…

खबर को शेयर करें
1000274487

Jamshedpur news: साकची स्थित SSP कार्यालय के बाहर गुरुवार को हड़कंप मच गया जब चोरी के दो आरोपी पुलिस जीप से कूदकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों पर टाटा स्टील कंपनी परिसर से चोरी करने का आरोप था।

जानकारी के मुताबिक बिष्टुपुर पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया में थी। जेल भेजने से पहले उन्हें फिंगरप्रिंट कराने के लिए एसएसपी कार्यालय लाया गया था। इसी दौरान दोनों ने अपनी हाथ में बंधी रस्सी काटकर पुलिस को चकमा दिया और भाग निकले।

आरोपियों के भागने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी पास के एक क्वार्टर की ओर भागकर ओझल हो गया।

खबर लिखे जाने तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी आरोपियों को भागते देखा जिससे कुछ देर के लिए आसपास हंगामा का माहौल बन गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की संभावना है।