Jamshedpur: कदमा में रिवर व्यू स्कूल गेट से लापता हुईं दो 11 वर्षीय छात्राएं, परिजनों में मचा हड़कंप…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में बुधवार को रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल के गेट के बाहर से दो छात्राओं के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। लापता छात्राओं की पहचान शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 की रहने वाली 11 वर्षीय निदा और धातकीडीह की 11 वर्षीय हबीबा के रूप में हुई है। दोनों सहेलियां एक ही कक्षा में पढ़ती हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों और स्कूल प्रशासन से पूछताछ की है। साथ ही आसपास के इलाकों में खोज अभियान चलाया जा रहा है। CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि बच्चियों का कोई सुराग मिल सके।
परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चियां रोजाना स्कूल जाती थीं और अब तक कभी कोई समस्या नहीं हुई थी। अचानक उनके गायब हो जाने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।


