1000262935

Jamshedpur: सोनारी में चोरी का खुलासा, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद…

खबर को शेयर करें
1000262935

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक वयस्क और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद की है।

पीड़िता नंदिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

गिरफ्तार वयस्क आरोपी की पहचान आयुष पांडे, पिता गोपाल पांडे, निवासी मकान संख्या 1054, कुम्हारपाड़ा, सोनारी के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया अधिकांश सामान बरामद किया गया, जिसमें सोने की दो अंगूठियां, सोने के कान के दो जोड़े, चांदी के पायल के दो जोड़े, चांदी का लोटा, थाली, छोटा प्लेट, गिलास, चाबी रिंग और 4,000 रुपये नकद शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि बाकी चोरी की रकम और सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।