1000253190

Jamshedpur: परसुडीह के सरजमदा गुरुद्वारा में हुए चोरी का खुलासा, आरोपी शिया मुंडा गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000253190

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सरजमदा गुरुद्वारा में 3 अगस्त की रात दान-पेटी से 10-12 हजार रुपये की चोरी हुई थी। इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जो गुरुद्वारा के सचिव रविन्द्र सिंह के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 99/25 के तहत धारा 331(4)/305 BNS 2023 में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 5 अगस्त को सोपोडेरा निवासी 23 वर्षीय शिया मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि वह 5-6 हजार रुपये पहले ही खर्च कर चुका है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 4,168 रुपये नकद और एक स्टील जैसी कृपाण बरामद की है। बरामद नकदी में 10 रुपये के 175 सिक्के, 5 रुपये के 226 सिक्के, 2 रुपये के 495 सिक्के और 1 रुपये के 298 सिक्के शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि शिया मुंडा पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।