1000224268

Jamshedpur: मानगो में अधिवक्ता के घर चोरी, नकद और गहने ले उड़े चोर…

खबर को शेयर करें
1000224268

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जवाहर नगर रोड नंबर 4 का है जहां अधिवक्ता चिरंजीवी प्रकाश के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से नकद रुपये और कीमती गहने चुराकर फरार हो गए।

यह घटना 12 जुलाई की रात की है जब अधिवक्ता का परिवार घर पर मौजूद नहीं था। पीड़ित चिरंजीवी प्रकाश ने इस संबंध में मानगो थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ड्रेसिंग टेबल की दराज में लगभग 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण रखे गए थे जिन्हें चोर चुरा ले गए।

प्राथमिक जांच के अनुसार चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर या किसी अन्य तरीके से घर में प्रवेश किया। फिलहाल इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।